बकानी: रटलाई थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को कुशलपुरा गांव से किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल की जब्त
रटलाई थाना पुलिस ने आज शनिवार को अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में थाना अधिकारी रामस्वरूप में टीम का गठन कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त फोरसिंह उर्फ फोरिया उम्र 28 साल निवासी कुशलपुरा को कुशलपुरा गांव से गिरफ्तार कर एक चोरी की गई मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया । इस दौरान टीम में थाना अधिकारी रामस्वरूप देवेंद्र सिंह अरुण कुमार केशव आदि मौजूद रहे ।