जमुई: कटौना बायपास रोड में ऑटो की टक्कर से दो बाइक पर सवार दो लोग घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 11, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना बायपास रोड में रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।