अररिया: सूर्यापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान
Araria, Araria | May 15, 2024 अररिया प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित सुर्यापुर गांव वार्ड नंबर 15 में बुधवार को दिन मे आग लगने से लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने बताया की बिजली के सॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई है. मौके पर दमकल और स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका.