रौन: केडबरी फैक्ट्री के पास ₹6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी, लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई
Ron, Bhind | May 20, 2026 भिंड में लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तुकेंडा हल्का पर पदस्थ पटवारी हिमांशु तोमर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पटवारी हिमांशु तोमर सीमांकन कराने के एवज में फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहा था।फरियादी द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त से किए जाने के बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।