सहारनपुर: PNB की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट मामले में NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अब तक 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार को हरियाणा के अंबाला और हरीश रौंटा को हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़ा गया।