सोहागपुर: सीमांकन के नाम पर पैसे मांगने वाले आरआई व पटवारी की कमिश्नर से शिकायत, वार्ड क्रमांक 39 का मामला
शहडोल वार्ड क्रमांक 39 की रहने वाली श्रीमती सरिता वर्मन मंगलवार को लगभग 2:30 बजे कमिश्नर कार्यालय पहुंची और एक शिकायत पत्र कमिश्नर को सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि भास्कर दत्त गौतम एवं पटवारी विपुल सिंह के द्वारा जमीन का सीमांकन करवाने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।