विद्यार्थियों को नशा न करने की दिलाई शपथ।
गांव रसलापुर विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। ़ ब्लॉक बापौली के गांव रसलापूर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सीएचसी स्वास्थ विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीएचसी बापौली से ड़ा ़ अंजू गोत्तम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा व्यक्ति, परिवार और समाज पर पडऩे वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सहायता एवं परामर्श के लिए राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी भी दी गई। इस पर अध्यापक नरेश कुमार ने भी कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा नशा मुक्त भारत जैसे संदेशों के जरिए विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया।
Panipat, Panipat | Sep 18, 2026