पन्ना: पन्ना में लोकसेवा के 2800 से अधिक आवेदन लंबित, प्रदेश में 27वें पायदान पर जिला
Panna, Panna | Oct 2, 2026 अफसरों की लापरवाही के कारण लोकसेवा केंद्र का हाल बेहाल है। समय पर काम करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवा रहे हैं। जिले में लोकसेवा और हेल्पलाइन से जुड़े 2,860 आवेदन महीनों से लंबित पड़े हैं, जिससे पन्ना मध्य प्रदेश में 27वें स्थान पर पिछड़ गया है। जन कल्याण अभियानों के दावों के बीच आम नागरिक प्रमाण पत्रों के लिए भटकने को मजबूर है।