योगीडीह में मंगलवार को अपराह्न करीब 12.15 बजे प्रखंड के पूर्वाखंड क्षेत्र बालुटुंडा,लोहडीह,योगीडीह आदि गांवों के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की अत्यावश्यक बैठक हुई।मुख्य मुद्दा: गोमों फीडर में बिना ग्राम सभा एवं रैयत की अनुमति के 11 हजार KVA पोल गाड़कर कृषि भूमि नष्ट करना तथा नया कमर्शियल लाइन खींचना, जो PESA कानून का घोर उल्लंघन है।