गुमला: फोरी में सर्प दंश से युवती घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 सदर थाना क्षेत्र के फोरी गांव निवासी 19 वर्षीय आयशा कुमारी सर्प दंश से घायल हो गई। घटना शनिवार की शाम की है। तत्काल घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती घर के समीप कुआं में पानी भरने गई थी तभी एक जहरीला सांप उसके पैर को डस लिया तेज लहर और जलन होने पर युवती घर आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी।