राजनांदगांव: नगर निगम द्वारा फटाका दुकान के लिए आवेदन और अस्थाई भूखंड शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक
राजनांदगांव नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली में फटाका दुकान लगाए जाने के लिए लाइसेंसी फटाका व्यापारियों से अस्थाई भूखण्ड शुल्क जमा करने आगामी 10 अक्टूबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है,शुल्क जमा उपरांत लॉटरी के माध्यम से अस्थाई भूखण्ड आबंटन की कार्रवाई की जाएगी,नगर निगम आयुक्त ने इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।