उचकागांव: गोपालगंज: इटवा दाहा नदी घाट पर एसडीएम ने विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया, सुरक्षा दुरुस्त करने का निर्देश
गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर और उचकागांव प्रखंड में दुर्गा पूजा के समापन के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने इटवा स्थित दाहा नदी घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.