चित्तौड़गढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया
सावा-शम्भूपुरा स्थित अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने गुरूवार को यहां कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन देकर अवैध ब्लाॅस्टिंग पर रोक लगाने के साथ उनके वर्षों के कब्जों को हटाने की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से बन्द किये जाने की मांग की गई।