हुसैनगंज: हसनपुरवा गांव के रामपुर टोला में आंगनवाड़ी भवन की खिड़की तोड़कर चोरों ने की चोरी
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव के रामपुर टोला में रविवार की रात 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 के भवन का खिड़की तोड़कर 9 बोरा चावल व एक बोरा दाल चोरी कर ली है। सेविका उमरावती देवी ने सोमवार की सुबह 11 बजे हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है।