हुसैनगंज: हथौड़ा बड़का टोला के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला के पास रविवार की रात 10 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय सगीर हुसैन उर्फ अतहर हुसैन के रूप में हुई है।वहीं सोमवार को परिजनों ने बताया कि रात 10 बजे सिवान से घर लौट रहे थे।उसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया।जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।