चरखारी: महोबा के एसपी ने मारपीट की शिकायत पर गौरहरी चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
पुलिस चौकी गौरहरी के प्रभारी को SP ने लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल भटेवराकला निवासी भारत राजपूत ने एसपी से शिकायत की थी कि रामरती की झगड़े की शिकायत पर चौकी बुलाया गया। 151 की कार्रवाई के दौरान वह चौकी से भाग गया तो पुलिस ने बस स्टैंड के आगे पकड़कर मारपीट की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए SP ने चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।