आज़मगढ़: पवई में डबल मर्डर से दहशत, दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या, खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद, जमीनी विवाद बना कारण
जिले के पवई थाना क्षेत्र का हेवती डीहवा गांव शुक्रवार की सुबह उस वक्त दहल उठा जब एक ही परिवार के दादा- पोते की अलग-अलग स्थान पर धारदार हथियार से हत्या की खबर फैली ट्यूबवेल पर सो रहे 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव और घर में सो रहे 25 वर्षीय अंकित उर्फ श्रीयांशु यादव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई जमीनी विवाद और लेनदेन का मामला प्रथम दृश्य पुलिस जांच में जुटी