महोबा: महोबा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 'बहू–बेटी सम्मेलन', महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
Mahoba, Mahoba | Aug 2, 2026 महोबा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के सभी थानों में "बहू–बेटी सम्मेलन" आयोजित किए गए। सम्मेलनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहुएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुलिस ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह निषेध जैसे कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।