जहानाबाद: हिलसा में फल्गुनदी से व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस पर निष्क्रियता का सवाल
हिलसा के ब्रह्मस्थान निवासी विजय प्रसाद का शव बीते गुरुवार को भारथू गांव स्थित फल्गु नदी से बरामद हुआ वे 4 दिसंबर से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के साथ शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे जहां आगे की प्रक्रिया शुक्रवार दिन में करीब 3 बजे तक जारी रही इस दौरान परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी बात रखी।