अशोकनगर जिले में देर रात सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवा पुत्र अमर सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी कनावट एवं दीपक पुत्र कमलेश आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासी रोशन पिपरिया बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे गांव के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी