रफीगंज: खैरी इटवा टोला नारायणपुर में किसानों के मसीहा स्व. मुंगेश्वर यादव की प्रतिमा का अनावरण, उत्तर कोयल नहर शुरू करने की मांग
रफीगंज प्रखंड के कासमा-मथुरापुर रोड स्थित ग्राम खैरी इटवा टोला नारायणपुर के भारत पेट्रोल पंप परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय मुंगेश्वर यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का शुभारंभ मुख