दरभंगा: विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DM एवं SSP ने जारी किए संयुक्त आदेश
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ जला रेड्डी के द्वारा जारी संयुक्ता आदेश में बताया गया है कि दरभंगा जिलान्तर्गत पैक्स निर्वाचन-2026, के अवसर पर 13 प्रखंडो में होगी। इसको लेकर 21 सेक्टर दण्डाधिकारी एवं 6 सुपर जोनल दण्डाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे दी गई।