दरभंगा: कमतौल में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार, विश्वविद्यालय थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना परिसर में सदर SDPO 2 के द्वारा बुधवार की शाम 4:30 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कमतौल थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पकड़े 5 अपराधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनके पास से हथियार और जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। सभी को कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।