नानपारा: मटेरा में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध की जानकारी दी, चौपाल लगाकर किया जागरूक
शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार को मटेरा थाना क्षेत्र के लखैहिया गांव में एंटी रोमियो टीम ने चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और समस्याओं पर चर्चा की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस चौपाल में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति उन्हें सचेत किया गया। टीम ने महिला संबंधी अपराधों की की जानकारी दी।