मुख्य वन संरक्षक डॉ. रेणु सिंह ने बहराइच के चनैनी गांव का दौरा किया। उन्होंने बाघ के हमले में घायल हुए पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।यह घटना बीते गुरुवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव में हुई थी। गांव के बाहर एक आम के बाग में बैठे बाघ ने राम धीरज यादव और नागे कश्यप पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। निर्देश दिए गए।