श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा में कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रबंध निदेशक के साथ हुई वार्ता में नए साल में 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर सहमति बनी है।मिल के महामंत्री बलजीत सिंह ने बताया कि अधिकारी महासंघ और कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह वार्ता हुई।