देेेवरिया: लार में मनबढ़ युवकों के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, भाटपाररानी CO ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Feb 4, 2025 लार थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवको का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ । बाइक सवार युवक बाइक पर एक युवक की पिटाई कर रहे थे। इस वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर कार्रवाई की है। जहां आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । CO भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने मंगलवार की शाम 6:00 बजे जानकारी दी