खरीक: भवानीपुर में आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास विफल, एक गिरफ्तार
भवानीपुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी के प्रयास को पुलिस ने विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा के चौसा निवासी गांधी यादव के रूप में हुई है। उसके पास से लोहे का रॉड, चोरी किए गए आभूषण व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही