फतुहा: बंका घाट स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की हुई मौत।
Fatwah, Patna | Jul 9, 2026 बंका घाट स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के जुड़वानपुर निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। मृतक पटना से मोकामा फास्ट पैसेंजर से आ रहा था। बंका घाट में उसका स्टॉपेज नहीं है। लेकिन वह बंका घाट में उतरने की कोशिश करने लगा इसी क्रम में वह ट्रेन से गिर गया है। तत्काल उसकी मौत हो गई है।