गुन्नौर: गांव सैजना मुस्लिम के समीप रोडवेज बस सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई, बस में बैठी सवारियों में मची अफरा तफरी
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव सैजना मुस्लिम के समीप शनिवार रात करीब 11 बजे बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बस में बैठी सवारी में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही एक बड़ा हादसा होने से टल गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।