अकलतरा: रसेड़ा गांव की महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस
दरअसल, रसेड़ा गांव की महिला बृहस्पति यादव, अपने घर के बाथरूम में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और फिर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर किस वजह से महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है ?