झुंझुनू: राजकीय बीडीके जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा शुरू, घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
राजकीय बीडीके जिला अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी पर्ची के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल ने ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। मरीज अपने मोबाइल से आईएचएमएस राजस्थान ऐप डाउनलोड करके घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज अस्पताल पहुंचकर तुरंत पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।