टिब्बी: कुलचंद्र महापंचायत में जर्जर खाले के पुनर्निर्माण का आश्वासन, 11 मई को महापंचायत का किया ऐलान
क्षेत्र के कुलचंद्र गांव में आईजीएनपी की आरडी 602 के जर्जर खाले को नाकारा घोषित कर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में प्रशासन ने राहत का आश्वासन दिया है। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार से वार्ता के बाद प्रशासन ने 15 दिन के भीतर खाले को 'नकारा' घोषित कर प्रक्रिया शुरू करने का वादा किया ।