बाड़मेर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहे, भाजपा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
Barmer, Barmer | Oct 5, 2025 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। रानीगांव में क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वंयसेवक कमल सिंह के बेटे की शोक सभा में शामिल हुए। रविवार शाम 5:00 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचने पर बाड़मेर के प्रशासनिक अधिकारियों और बाड़मेर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सत्कार किया।