बाड़मेर: बाड़मेर जेल में कैदी डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
Barmer, Barmer | Oct 4, 2025 बाड़मेर जिला कारागृह में एक कैदी डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही हेल्थ विभाग और नगर परिषद की टीम ने शनिवार शाम 5.00 बजे जेल परिसर पहुंची और बड़े स्तर पर फॉगिंग व एंटी-लार्वा एक्टिविटी शुरू की। वहीं बुखार से पीड़ित कैदी को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।