बाड़मेर: अपराधियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान, पुलिस की 37 टीमों ने 102 स्थानों पर दी दबिश, 32 आरोपी गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Oct 5, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने रविवार शाम 7.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा वांछित अपराधियो की दस्तयाबी व अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना मे दिनांक 05.10.2025 को पूरे दिन अपराधियो की दस्तयाबी हेतु ऐरिया डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान चलाया गया।