अरनोद: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, एनडीपीएस आरोपी के आलीशान मकान पर लगा फ्रीजिंग बोर्ड
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। जिले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत वर्ष 2026 की यह सातवीं कार्रवाई होगी, जिसमें अरनोद थाना क्षेत्र के फरेडी गांव निवासी नारायण लाल की करीब 70 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया जा रहा है।