आंवला: आंवला में 200 महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे, ओजस्विनी शाखा ने आयोजित किया शिविर, 105 को मिले प्रमाण पत्र
Aonla, Bareilly | Jun 24, 2026 आंवला में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओजस्विनी शाखा द्वारा बुधवार दोपहर एक बजे एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। सरगम रिसोर्ट में हुए इस शिविर में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 200 महिलाओं ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सीखे। प्रशिक्षण का नेतृत्व उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड क्षेत्र की ओजस्विनी अध्यक्ष अंजलि सैनी ने किया।