छतरपुर: पानी भरने को लेकर एक परिवार में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-डंडों से हमले में 7 घायल, अस्पताल में भर्ती
पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम अलगना में पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कुल 7 लोग घायल हुए हैं।घटना आज 23 मई सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।उसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई।