पंखे में करंट उतरने से हादसा, तीन लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में पंखे में करंट उतरने से दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर बताई है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।