चान्दन: चांदन प्रखंड के डुमरिया गांव में लाह आधारित वाड़ी परियोजना का हुआ शुभारंभ।
Chanan, Banka | Jun 30, 2026 चांदन प्रखंड के डुमरिया गांव में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे लाह आधारित वाड़ी परियोजना का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। मौके पर नाबार्ड राज्य कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया गया कि इस परियोजना से 5 सौ आदिवासी किसान लाभान्वित होंगे।