पौड़ी। उत्तरा केयर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार और सही निर्णय लिया जाता तो महिला और नवजात की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Jul 30, 2026