मड़ियाहू: हुसैनपुर गांव में भंडारे में प्रसाद लेने गए युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत
मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे 30 वर्षीय अशोक बनवासी, निवासी मानापुर (थाना नेवढ़िया), मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने उतरे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।