जहानाबाद: बभना के पास बालू गिराने से लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों ने कहा- रोज होती है परेशानी
जहानाबाद के बभना के पास सड़क किनारे बालू गिराने के दौरान बुधवार को भीषण जाम लग गया। घंटों यातायात बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान बुधवार दोपहर का करीब 3 बजे आरोप लगाया कि बालू व्यापारियों की लापरवाही से आए दिन ऐसी स्थिति बनती है।