शिवपुरी नगर: शिवपुरी: परशुराम जन्मोत्सव पर सवर्ण और ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली, शिवपुरी हुई गुंजायमान
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल को शिवपुरी नगर में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन एवं समस्त ब्राह्मण समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल और भव्य बाइक रैली निकाली गई। सुबह 10 बजे परशुराम चौक (फिजिकल कॉलेज) से शुरू हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधव चौक तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।