चरखारी: चरखारी CHC में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल आयोजित, अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
महोबा में अग्निशमन सेवा सप्ताह और गर्मी में संभावित आग की घटनाओं को रोकने के लिए चरखारी CHC में मॉक ड्रिल हुई। SP शशांक सिंह के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्टाफ और लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए। अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल और आग लगने पर त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।