पीरो: लोहिया चौक पर बना जाम का जंजाल, घंटों फंसे रहते हैं लोग – प्रशासन बेखबर
Piro, Bhojpur | May 6, 2026 पीरो नगर के लोहिया चौक पर लगातार लगने वाले जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है। खासकर लगन के मौसम में गाड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बुधवार की शाम 4:00 के करीब स्थानीय लोगों ने बताया की लोहिया चौक पर रोजाना कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है।