हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने रात के समय मकान में घुसकर नगदी, जेवरात, एलईडी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने रात के समय मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात एलईडी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में आरोपी सद्दाम उर्फ बुचीया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी नकबजनी लूट मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।