हरदोई: एसपी ने पुलिस लाइन में कछौना क्षेत्र में हुई बोलोरो चोरी का किया खुलासा,3 गिरफ्तार,एक बोलेरो, एक ईको वैन बरामद
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2024 एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन में कछौना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए बताया कि 3 चोरों को कछौना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बोलेरो, एक ईको वैन व 3 अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि 30.01.2024 को योगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सदर बाजार कस्बा कछौना की बलेरो चोरी हुई थी।