हरदोई: शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो कार बरामद
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2024 हरदोई में पुलिस ने शातिर चोर के गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 कार भी बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों चोर एटा जनपद के रहने वाले है। एसपी ने बताया कि तीनों चोर गिरोह बनाकर सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को चोरी कर बिहार और अन्य राज्यों में बेच देते थे।